फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल फिर सुर्खियों में, बैरक में चेकिंग के दौरान एक मिला मोबाइल

Sat, 29 Jun 2024 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan: राजस्थान की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी जेल की बैरक में चेकिंग के दौरान एक बार फिर मोबाइल मिला है। मोबाइल में सिम भी थी और चार्जर भी बरामद हुआ। इससे पूर्व भी हाई सिक्योरिटी जेल मे मोबाइल मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी है। 
 
विज्ञापन
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल फिर सुर्खियों में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में चेकिंग के दौरान एक मोबाइल फोन मिला है। इस बार मोबाइल खिड़की पर किताब के नीचे छुपाकर रखा था। बैरक में बंद दो बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी जेल के उपाधीक्षक की ओर से मूलिया-फतेहगढ़ (जैसलमेर) निवासी जेल के प्रहरी खेतपाल सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि जेल में 27 जून को दोपहर साढे़ तीन बजे से चार बजे तक जेल स्टाफ की ओर से तलाशी ली गई। इस दौरान वार्ड संख्या चार के ब्लॉक संख्या चार में खिड़की में रखी पुस्तक के नीचे से सिल्वर ग्रे कलर का की-पेड मोबाइल फोन मिला। जिसमें सिम व बैटरी थी।
 

यहां पर चार्जर व ब्लैक कलर की डेटा केबल सफेद पॉलिथिन में लपेटा हुआ मिला। ड्यूटी प्रहरी रामसिंह यादव ने बरामद किया। वार्ड में विचाराधीन बन्दी विक्रम गुर्जर पुत्र कालुराम गुर्जर व रोशन पुत्र गोपाल जाट थे। मामले में उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर कारागृह अधिनियम 2015 के तहत दोनों बंदियों के खिलाफ शिकायत दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरिराम को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें