फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: अजमेर की कायड़ स्थली से पीएम करेंगे चुनाव का शंखनाद, पार्टी नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट

Mon, 29 May 2023 09:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

31 मई को राजस्थान के अजमेर से विधानसभा चुनाव का शंखनाद और नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पहली बड़ी जनसभा करने पीएम मोदी आ रहे हैं। बीजेपी ने प्रधानमंत्री की इस सभा में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट पार्टी नेताओं को दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को अजमेर में होने वाली जनसभा में प्रदेशभर से बीजेपी के नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे। हर जिला कार्यकारिणी को 15000 कार्यकर्ताओं को जनसभा तक लाने का टारगेट दिया गया है। सभा में दो लाख लोगों को जुटाने का बड़ा टारगेट है, इसलिए प्रदेशभर से पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन आम जनता को केवल आठ लोकसभा क्षेत्र और उनके 40 विधानसभा क्षेत्रों से ही बुलाया गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी की अजमेर की कायड़ स्थली पर होने वाली यह जन सभा और रैली भाजपा की केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने के जश्न की शुरुआत करेगी। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को विधानसभा चुनाव में चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। जिन आठ लोकसभा क्षेत्रों को टारगेट किया गया है उनमें अजमेर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा, नागौर, राजसमंद, टोंक और सवाई माधोपुर ज़िले शामिल हैं।

पीएम की सभा में ये नेता रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा में राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, भूपेंद्र यादव, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, सांसद दीया कुमारी, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भागीरथ चौधरी समेत प्रदेश के तमाम बीजेपी सांसद और विधायक, बीजेपी कोर कमेटी के अन्य सदस्य और कार्यकारिणी सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, जिलों के प्रभारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


30 मई से 30 जून तक घर-घर कैंपेन चलाएगी बीजेपी
इसके अलावा भाजपा 30 मई से 30 जून तक घर-घर जाकर केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाएगी। डोर टू डोर कैंपेन चलाए जाएंगे। साथ ही पैंफलेट और पत्रक भी बांटे जाएंगे। इस दौरान लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन, किसान संवाद, युवाओं से संवाद, महिला मोर्चा के कार्यक्रम भी होंगे। बीजेपी की कोशिश है कि अगले तीन दिन 28 से 30 मई तक कम से कम 50 हजार परिवारों तक पहुंचा जाए। अजमेर में पार्षदों को अपने अपने वार्डों से बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर सभा में पहुंचने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें