फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News : विसर्जन से पहले गणेशजी को लगाया 56 भोग, ढोल और डीजे की धुन पर धूमाधम से होगी विदाई

Tue, 17 Sep 2024 10:31 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बीते दस दिनों से जारी गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है, आज गणेश विसर्जन के साथ ही इस उत्सव का समापन हो जाएगा। इस मौके पर शहर के गणेश पांडालों में भगवान गणपति को छप्पन भोग लगाया गया और विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
भगवान गणेश को लगाया छप्पन भोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पिछले दस दिनों से जारी गणेश उत्सव की धूम आज समाप्त हो जाएगी और आज अनंत चतुर्दशी के मौके पर विर्सजन के साथ ही भगवान गणपति की विदाई हो जाएगी लेकिन इससे पूर्व शहर के गणेश पंडालों में गणेश उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। एक ओर जहां गणेश पांडालों में भगवान गणेश की विशेष पूजा की गई तो वहीं दूसरी ओर छप्पन भोग का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


श्रीराम हिंदुस्तान युवा सेना ने वैशाली नगर, राजू कॉलोनी शिवपाल लखन सोसाइटी में भगवान गणेश का विशेष शृंगार किया और भगवान को 56 भोग अर्पित किए। इसके बाद महिलाओं ने जमकर डांडिया भी खेला। आज अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेशजी की विदाई की जाएगी। श्री राम हिंदुस्तान युवा सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवीलाल सोनी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। अनंत चतुर्दशी से पूर्व भगवान गणेश का जन्मदिन मनाया गया और गणेशजी के समक्ष केक काटा गया।
विज्ञापन


आज शहर के आजाद पार्क स्थित कुंड में ढोल-ढमाकों और डीजे की धुनों पर गणेशजी का विसर्जन किया जाएगा।
 

भगवान गणेश को लगाया छप्पन भोग

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें