अलीगढ़ के पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ पैसे नहीं दिए, लेकिन यूनिवर्सिटी के बहाने सियासी रोटियां सेंकी जा रही हैं। अपने संसदीय कार्यकाल के बारे में बताते हुए कहा कि वह जब पांच साल तक अलीगढ़ के सांसद थे, तब जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए 254 करोड़ रुपये दिए थे। एक बिजलीघर भी बनवाया था।
पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि एएमयू को निशाना बनाया जा रहा है। एएमयू को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ पैसे नहीं दिए, लेकिन यूनिवर्सिटी के बहाने सियासी रोटियां सेंकी जा रही हैं।
विज्ञापन
अपने संसदीय कार्यकाल के बारे में बताते हुए कहा कि वह जब पांच साल तक अलीगढ़ के सांसद थे, तब जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए 254 करोड़ रुपये दिए थे। एक बिजलीघर भी बनवाया था। उन्होंने कहा कि किसी एक छात्र के पथ भ्रष्ट होने से पूरा संस्थान खराब नहीं हो जाता।
उन्होंने कहा कि एएमयू ही नहीं, बल्कि एसवी और डीएस कॉलेज में भी एकाध शरारती तत्व सामने आ जाते हैं। भाजपा कोर्ट सदस्य बनाकर अपने मनमुताबिक कुलपति बनाने की कवायद कर रही है। एएमयू इंतजामिया छात्रसंघ का चुनाव नहीं करा रही है, जिससे कोर्ट सदस्य चुने जाते है।