राजे को चुनरी ओढ़ते खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा।
- फोटो : अमर उजाला
नागौर के एक दिवसीय भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर से नागौर पहुंचीं। राजे का जोधपुर से लेकर नागौर में हर जगह पर कार्यकताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। वसुंधरा राजे जाटों के आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर स्वागत सभा को संबोधित किया। संबोधन में कहा कि 20 वर्ष पहले जब वह यहां पर आईं और उसके बाद आज यहां आना हुआ है। तब से अब तक बहुत कुछ बदलाव हुआ है। उस समय 10 में से 10 सीट हमारी थीं। आने वाले समय में आपको यह करना है। वहीं मंदिर निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की और खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को इस कार्यकाल में मंदिर निर्माण पूरा करवाने की बात की।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नागौर जिले के दौरे पर रहीं। जोधपुर से चलकर नागौर के खरनाल पहुंचीं। खरनाल में वीर तेजाजी महाराज के चरणों में माथा टेक कर प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला और चुनरी ओढ़ाकर खरनाल मंदिर में स्वागत किया। 20 वर्षों के बाद खींवसर उपचुनाव में भाजपा में भाजपा की जीत के परिणाम की जीत की बधाई दी। कहा कि 20 वर्षों के बाद किए गए परिवर्तन का परिणाम है। अपने संबोधन में उन्होंने आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पर निशाना सधा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लोग बदलते रहते हैं और जनता सही निर्णय लेना जानती है।