फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer : दरगाह मामले में एडवोकेट काशिफ ज़ुबैरी बोले, सस्ती लोकप्रियता के लिए किया दावा, हम भी पेश करेंगे किताब

Sat, 25 Jan 2025 12:52 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर को लेकर दायर याचिका के मामले में हाईकोर्ट के एडवोकेट काशिफ ज़ुबैरी ने कहा कि विष्णु गुप्ता ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए यह दावा किया है। ख्वाजा की दरगाह हजारों साल पुरानी है और इसे लेकर हम भी किताब पेश करेंगे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के एडवोकेट काशिफ ज़ुबैरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर दरगाह में मंदिर होने को लेकर दायर याचिका के मामले में हाईकोर्ट के एडवोकेट काशिफ ज़ुबैरी ने कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह हजारों साल पुरानी है और इसे लेकर हम एक किताब पेश करेंगे, जो इस ऐतिहासिक स्थल के बारे में तथ्यों को स्पष्ट करेगी। विष्णु गुप्ता का यह दावा सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन



काशिफ ज़ुबैरी ने एक प्रेस वार्ता में दरगाह के इतिहास से जुड़े दस्तावेजों को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि विष्णु गुप्ता का दावा देश में विवाद और तनाव पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है। उनका कहना था कि गुप्ता ने अपने बयान में खुद को खतरे में बताया है लेकिन यह केवल सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किया गया प्रयास है।

काशिफ ज़ुबैरी ने अजमेर कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की, जिसमें उन्होंने कहा कि वे इस मामले में एक हितकारी व्यक्ति के रूप में पार्टी बनना चाहते हैं। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट से अपील की गई थी कि सुनवाई शनिवार को हो और इसी को देखते हुए कोर्ट ने अगली तारीख 1 मार्च तय की है।
विज्ञापन


जुबैरी ने बताया कि वे न्यायालय को यह बताएंगे कि गुप्ता का दावा झूठा और राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया है। इस दौरान उनके साथ एडवोकेट रईस अहमद (टोंक), दानिश जेहन, आतिफ देशवाली और मुजाहिद भी मौजूद थे।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें