फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: अजमेर में चोरी के शक में भीड़ ने नाबालिग को पीटा और गंजा किया, मामला दर्ज

Mon, 12 Jul 2021 11:11 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, अजमेर

सार

राजस्थान में अजमेर जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में भीड़ ने चोरी के संदेह में 16 वर्षीय युवक की पिटाई कर दी। साथ ही उसके सिर और आंखों के ऊपर वाले बाल साफ कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को गुर्जरबास इलाके में घटित हुई, जहां भीड़ ने वाहन की बैटरी चोरी करने के शक में एक नाबालिग को पकड़ लिया और उसकी डंडे से पिटाई की। पुलिस ने बताया कि लोगों ने युवक के सिर और आंखों के ऊपर आईब्रो (भौंह) के बाल साफ कर दिए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम को लेकर रामगंज थानाधिकारी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में अनुसूचित जाति/जनजाति की धाराओं के तहत नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें