फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के साथ लॉरेंस गैंग का गुर्गा हिरासत में, दो साथियों को भी धर दबोचा

Tue, 06 May 2025 05:46 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

लॉरेंस गैंग के गुर्गे समेत दो आरोपियों को पुलिस ने एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक जीप भी जब्त की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


सीओ उत्तर रूद्रप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश हथियार लेकर घूम रहे हैं। इस पर जिला स्पेशल टीम और थाना पुलिस ने मिलकर पुष्कर घाटी पर नाकाबंदी की और इस दौरान एक संदिग्ध जीप को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। जीप में सवार तीन युवकों से जब पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'हिल स्टेशन या तीर्थ?' माउंट आबू के नाम में बदलाव पर बवाल, जानिए 23 संगठन क्यों कर रहे विरोध
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ब्यावर निवासी भूपेंद्र सिंह रावत खरवा (32), आदर्श नगर निवासी दीपक रावत (29) और पीसांगन निवासी आदेश चौधरी (23) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि करीब पांच महीने पहले भी मप्र पुलिस ने इन्हें हथियारों के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी पुष्कर घूमने के बहाने क्षेत्र में घुसे थे। सूचना मिलने पर टीम ने उन्हें रास्ते में ही दबोच लिया। बरामद हथियारों और जीप को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें