फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शहर में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे अभियान में अवैध बांग्लादेशी नागरिक दस्तयाब, अब तक 26 पकड़े

Mon, 05 May 2025 11:02 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अब तक 26 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अवैध बांग्लादेशी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 76 वर्षीय बांग्लादेशी हुसैन सरदार उर्फ हुसैन अली को दस्तयाब किया है। इसके साथ ही अब तक कुल 26 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार राज्य भर में अवैध घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अजमेर एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि इसी क्रम में अजमेर जिले की एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में शहर अजमेर में रहने वाले अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और निष्कासन की प्रक्रिया को गंभीरता से अंजाम दिया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत दरगाह सीओ लक्ष्मण राम के नेतृत्व में सीआईडी जोन अजमेर, दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी के साथ मिलकर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने शहर के दरगाह क्षेत्र में विशेष छापेमारी कर जालियान कब्रिस्तान, अन्दरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, बड़े पीर का चिल्ला और लंगर खाना गली जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sikar News: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, 16 घायल, जीणमाता के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु

एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि अभियान के दौरान मुखबिरों से मिली सूचनाओं, तकनीकी माध्यमों और स्थानीय जानकारियों के आधार पर 15 से 20 संदिग्ध खानाबदोश व्यक्तियों को डिटेन कर पूछताछ की गई। इनमें से एक व्यक्ति हुसैन सरदार उर्फ हुसैन अली ने अपनी बांग्लादेशी नागरिकता को स्वीकार किया है।
विज्ञापन


हुसैन ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध रूप से भोमरा बॉर्डर पार कर भारत में घुसा और सियालदह (पश्चिम बंगाल) होते हुए नई दिल्ली पहुंचा। वहां कुछ समय रहने के बाद वह अजमेर आ गया और दरगाह क्षेत्र में खानाबदोश के रूप में रह रहा था। पुलिस ने उसे 5 मई को दरगाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया और पूछताछ जारी है। एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी और अवैध रूप से रहने वाले किसी भी विदेशी नागरिक को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इस अभियान को प्राथमिकता दे रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें