फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3: अक्षय, अरशद और सुभाष के एडवोकेट कोर्ट में हुए पेश, 10 मई को होगी सुनवाई, दावा खारिज करने की मांग

Wed, 08 May 2024 07:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जॉली एलएलबी 3 फिल्म को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फिल्म प्रोड्यूसर के अधिवक्ता पेश हुए।
विज्ञापन
Jolly LLB 3 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में चल रही जॉली एलएलबी 3 फिल्म की शूटिंग में जज और वकीलों की छवि धूमिल करने को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फिल्म प्रोड्यूसर सुभाष कपूर के अधिवक्ता पेश हुए। दूसरी ओर रेलवे की ओर से प्रार्थना पत्र पेश कर दायर याचिका को खारिज करने की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं, अध्यक्ष चंद्रभान सिंह सहित एडवोकेट योगेंद्र ओझा, राजीव भारद्वाज बगरु, प्रशान्त यादव, संजय गुर्जर ने डीआरम कार्यालय के मौके निरीक्षण रिपोर्ट की लगाई है। वकीलों ने भी फिल्म शूटिंग लोकेशन की मौका निरीक्षण करवाने की मांग की है। इन दोनों ही प्रार्थना पत्र पर 10 तारीख को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


एडवोकेट राजीव भारद्वाज बगरू ने बताया, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तर अजमेर शहर के न्यायाधीश यश बिश्नोई की ओर से बुधवार को सुनवाई हुई। इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फिल्म प्रोड्यूसर के अधिवक्ता जयपुर से अजमेर में पहुंचे और कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन


मामले में रेलवे के वकीलों के द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश कर वकीलों द्वारा किए गए दावे को खारिज करने की मांग की है। दूसरी ओर अधिवक्ताओं के द्वारा भी प्रार्थना पत्र पेश किया गया है, जिसमें फिल्म शूटिंग लोकेशन का मौका निरीक्षण बनाकर कोर्ट में प्रस्तुत करने की मांग की है। इन दोनों ही प्रार्थना पत्रों पर 10 तारीख को सुनवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें