फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: त्योहारों के मद्देनजर जिला स्तरीय सीएलजी बैठक, एसपी ने विशेष निगरानी के निर्देश दिए

Sat, 17 Aug 2024 12:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसपी देवेंद्र विश्नोई ने शहर में विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए शहर में यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
जिला स्तरीय सीएलजी बैठक का हुआ आयोजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रही है। त्योहार के समय शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस लाईन अजमेर स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जिला अजमेर के जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। 
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित सदस्यों के साथ आने वाले दिनों में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, शहर की यातायात व्यवस्था तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी/एसटी वर्ग के आरक्षण को उपवर्ग में विभाजित करने संबंधी पारित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में भविष्य में उत्पन्न होने वाली कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही इस संबंध में सदस्यों को अप्रिय घटना को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने हेतु आग्रह किया गया। 

बैठक में उपस्थित सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसपी बिश्नोई ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर सभी सदस्यों को सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें