फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बेनीवाल ने भाजपा-कांग्रेस के बीच बताया अनकहा गठजोड़, बोले- धनबल के दम पर जीता अंता उपचुनाव

Fri, 14 Nov 2025 08:10 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अंता विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को धनबल की जीत बताते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच अनकहा गठजोड़ चल रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी संयोजक हनुमान बेनीवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के घर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी इंदिरा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन


बेनीवाल ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में राज्य की राजनीतिक स्थिति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच अनकहा गठजोड़ चल रहा है, जिसका असर हाल ही में हुए अंता विधानसभा उपचुनाव में साफ दिखाई दिया। बेनीवाल ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, फिर भी वहां कांग्रेस की जीत कई सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले-‘संघ किसी को नष्ट करने नहीं, समाज को जोड़ने के लिए है’
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि भाजपा अंता सीट पर दो गुटों में बंटी हुई थी, जबकि कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर धनबल का इस्तेमाल किया। बेनीवाल के अनुसार भाजपा और नरेश मीणा के वोटों का अंतर सिर्फ 100-125 वोटों का था। हमने आरएलपी और अन्य साथियों के साथ मिलकर चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी की थी लेकिन सबसे बड़ी कमी आर्थिक संसाधनों की रही। कांग्रेस ने करीब 15 से 20 हजार वोट पैसों के दम पर खरीदे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हुई।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हाड़ौती क्षेत्र के आगामी चुनावों में भाजपा और कांग्रेस की गुप्त दोस्ती को उजागर किया जाएगा और जनता के सामने सच्चाई रखी जाएगी। बेनीवाल ने कहा कि वे पिछले तीन-चार महीनों से इलाके में सक्रिय थे, लेकिन धनबल और सत्ता की ताकत के सामने संघर्ष करना चुनौतीपूर्ण हो गया। बेनीवाल के इन आरोपों ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें