फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: थानाधिकारी ने अनाथ बेटी के ब्याह में भरा 71 हजार का मायरा, सामाजिक सरोकार की मिसाल बनी पुलिस

Fri, 14 Nov 2025 03:49 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पगारा गांव की बेटी के विवाह में 71 हजार रुपये का मायरा भरकर पीसांगन थाने के थानाधिकारी और पुलिस टीम ने जता दिया कि खाकी जनसेवा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी सबसे आगे है।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने अनाथ बेटी के विवाह में भरा 71 रुपये का मायरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज में पुलिस को जहां सख्त और अनुशासनप्रिय माना जाता है, वहीं जिले के पीसांगन थाने के थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देकर यह साबित कर दिया कि खाकी सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को निभाने के लिए भी तत्पर है।

विज्ञापन


थानाधिकारी प्रहलाद सहाय व उनकी पुलिस टीम गुरुवार को पीसांगन क्षेत्र के पगारा गांव पहुंचे, जहां अनाथ बेटी सुमित्रा का विवाह संपन्न हो रहा था। सुमित्रा के मायके पक्ष से कोई नहीं था, ऐसे में पुलिस ने बेटी का संबल बनकर समाज के लिए एक मिसाल पेश की। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने सुमित्रा के विवाह में मायरे की रस्म निभाते हुए 71,751 रुपये का मायरा भरा। पुलिस की इस मानवीय पहल की पूरे इलाके में प्रशंसा हो रही है।

मायरे की रस्म के दौरान महंत श्याम बोहरा, पगारा प्रशासक रामदेव गुर्जर, गोविंदगढ़ प्रशासक जगपाल सिंह शक्तावत, रामपुरा डाबला प्रशासक प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी, जसवंतपुरा के पूर्व सरपंच पप्पूराम कुमावत, भाजपा नेता उदाराम कुमावत समेत पुलिस टीम मौजूद रही। सभी ने थानाधिकारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम समाज में पुलिस की छवि को और अधिक संवेदनशील और मानवीय बनाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: झाड़ोल में ओवरलोड स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 17 वाहन जब्त, हादसे से नहीं लिया सबक

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने कहा कि पुलिस सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहती है। बेटी का विवाह समाज का सबसे बड़ा संस्कार है और इसमें योगदान देना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि आज खाकी ने वाकई मानवीयता की मिसाल पेश की है। थानाधिकारी की इस पहल से न केवल सुमित्रा के परिवार को संबल मिला, बल्कि पूरे क्षेत्र में यह संदेश गया कि पुलिस जनसेवा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें