फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पिता ने मोबाइल छीना तो डिप्रेशन में चली गई छात्रा, घर में फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड

Sun, 27 Nov 2022 12:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

परिजनों ने बताया कि छात्रा पूरे दिन मोबाइल पर लगी रहती थी। जिसके बाद उसके पिता ने उससे मोबाइल ले लिया। मोबाइल छीने जाने से छात्रा गुमसुम रहने लगी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में मोबाइल नहीं मिलने से परेशान एक लड़की ने आत्महत्या कर लिया। लड़की के पिता ने उससे मोबाइल छिन लिया था। जिसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी।

विज्ञापन


क्रिश्चियन गंज इलाके में प्रगति नगर कोटड़ा निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटिव राहुल शर्मा की बेटी पारुल शर्मा ने फांसी लगा ली। पारुल के परिजनों ने बताया कि लड़की के पिता काम से भीलवाड़ा गए हुए थे। वे देर रात वापस आने वाले थे। पिता देर रात घर पहुंचे तो उन्होंने बेटी के रूम का दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने गेट तोड़ दिया। पिता ने देखा कि बेटी फंदे पर लटकी हुई है। आननफानन में घरवालों ने पारुल को नीचे उतारा और जेएलएन अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पारुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर शनिवार को क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मोर्च्युरी पहुंची। घरवालों से घटना की जानकारी ली। बच्ची के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता राहुल ने बताया कि उनकी बेटी पारुल पढ़ाई में बहुत होशियार थी। पिछले कुछ दिनों से वह मोबाइल की आदी हो गई थी। बेटी के सोशल मीडिया पर रहना उन्हें पसंद नहीं था। 10 दिन पहले बेटी से मोबाइल ले लिया था। जिसके बाद से वह गुमसुम और डिप्रेशन में रहने लगी। उसने मां से कई बार कहा कि वे उसे पिता से मोबाइल वापस दिलवा दे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें