फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: राजेन्द्र सेन बोले- पहले नोटबंदी फिर वोटबंदी, वोट देने का ही हक न रहेगा तो लोकतंत्र का क्या होगा

Sat, 09 Aug 2025 03:43 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नई मतदाता सूची तैयार करने के निर्वाचन आयोग के फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेजों की कमी और नागरिकता प्रमाणन का अधिकार पूरी तरह ईआरओ पर छोड़ने से मनमानी और मताधिकार से वंचित होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
मतदाता सूची। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन इस बार सबका ध्यान राजनीतिक गठबंधनों और पार्टी घोषणापत्रों पर नहीं, बल्कि मतदाता सूची पर है। राष्ट्रीय समन्वयक सैन ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि बिहार में पहले से ही एक मतदाता सूची है, जो उचित प्रक्रिया से तैयार की गई है। हम इसे आधार सूची कह सकते हैं। 24 जून 2025 को भारत निर्वाचन आयोग ने अचानक एक नई मतदाता सूची तैयार करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक अगस्त को जारी की गई मसौदा मतदाता सूची में केवल 7.24 करोड़ मतदाता हैं, जबकि आधार-सूची में यह संख्या 7.89 करोड़ थी। सैन ने कहा कि दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आदि कई लोगों के पास इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है। उनका क्या होगा, आम लोग अपनी नागरिकता कैसे साबित करेंगे? एक-दो छोड़कर, चुनाव आयोग द्वारा सूचीबद्ध 11 दस्तावेजों में से कोई भी नागरिकता को साबित नहीं करता। इसके अलावा बहुत लोगों के पास इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है। अंततः प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को पूरा अधिकार दिया गया है यह तय करने का कि वे किसी व्यक्ति के नागरिक होने से संतुष्ट हैं या नहीं। यहीं पर मनमानी का बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- आकांक्षी जिला करौली बना राज्य का अग्रणी मॉडल, 100 के करीब प्रतिभाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हर सहाय यादव, प्रदेश महासचिव मामराज सेन, अजमेर जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा ने भी कहा कि ये खतरे बिहार चुनाव के बाद भी कायम रहेंगे। यह विशेष गहन पुनरीक्षण पूरे देश में होना है। इस उत्पीड़न के मुख्य शिकार ओबीसी, एससी, एसटी और आदिवासी जो शिक्षित न होने के कारण वोट देने से वंचित रह जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें