अजमेर जिले के नसीराबाद में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छा गई। बारिश के कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया और उनकी फसलें बर्बाद हो गई, जिसको लेकर आज उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा और कि फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया कि नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायतें साम्प्रोन्दा, मावशिया, रामसर, सनोद, तिहारी, कानपुरा के अधीन आने वाले गांवो आदि में इस खरीब सीजन में बुवाई कि गई, जिनमें मुख्य फसले मूंग, ग्वार, ज्वार, मक्का, बाजरा व कपास आदि फसलों में लगभग पिछले दिनों से लगातार बरसात होने के कारण इन फसलों में 100 प्रतिशत नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि बरसात होने से पैदावार नग्नय हो गई है व पशुओं को खिलाने के चारा का भी संकट पैदा हो गया है।
इसको नजर में रखते हुए तत्काल फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर तथा कॉप कटिंग करवाने के आदेश जारी कर प्रधानमंत्री बीमा योजना के अन्तर्गत अजमेर जिले में अधिकृत की गई एग्रीक्लेचर इंशोरेन्स कम्पनी ऑफ इंण्डिया लिमिटेड के एरिया सुपरवाइजर को खेतों में भेजकर फसल खराब की रिपोर्ट लेकर उचित मुआवजा गिरदावारी के अन्तर्गत फसल खराबा दिलाने की मांग की है।