कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ लगाए गए पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर में कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद अब सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर प्रदेशभर में कांग्रेस की एकता का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अजमेर में पार्टी के भीतर की कलह थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों में आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में राठौड़ को चोर और दलाल बताया गया और उनकी तस्वीरें सार्वजनिक स्थानों, बिजली खंभों और टॉयलेट पर चिपकाई गईं।