फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे क्रिकेटर जहीर खान और आवेश खान, मांगी कामयाबी की दुआ; भीड़ से अफरा-तफरी

Fri, 18 Apr 2025 04:21 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer Sharif Dargah: अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचने पर दोनों क्रिकेटरों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। क्रिकेटर्स के आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उनके फैंस दरगाह परिसर में जुट गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
1 of 3
अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे क्रिकेटर जहीर खान और आवेश खान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और युवा गेंदबाज आवेश खान शुक्रवार को अजमेर शरीफ की प्रसिद्ध दरगाह पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हाजिरी दी और मजार शरीफ पर मखमली चादर पेश की। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-शांति, आपसी भाईचारे और क्रिकेट में और अधिक सफलता की दुआ मांगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार, ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए
 
दरगाह पहुंचने पर दोनों क्रिकेटरों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दरगाह के खादिम हाजी इमरान चिश्ती ने उन्हें जियारत करवाई और धार्मिक रस्मों को संपन्न कराया। क्रिकेटर्स के आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उनके फैंस दरगाह परिसर में जुट गए। लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाए, तस्वीरें लीं और सेल्फी के लिए उत्साहित नजर आए।
 
 
विज्ञापन

2 of 3
अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे क्रिकेटर जहीर खान और आवेश खान - फोटो : अमर उजाला
भीड़ की बढ़ती संख्या के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए सुरक्षा घेरा बना लिया। मौके पर प्रोटोकॉल अधिकारी और स्थानीय गाइड भी मौजूद रहे, जिन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने और क्रिकेटर्स को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया।
 
जहीर खान लंबे समय तक भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और अब क्रिकेट के विशेषज्ञ के तौर पर सक्रिय हैं। वहीं, आवेश खान युवा तेज गेंदबाज हैं जो हाल ही में टीम इंडिया के लिए अपना प्रदर्शन दिखा चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों की दरगाह पर मौजूदगी से माहौल बेहद भावुक और श्रद्धापूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: चूरू में अप्रैल में ही लगभग 45 डिग्री को छू रहा तापमान; बाजार सुनसान और आमजन परेशान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे क्रिकेटर जहीर खान और आवेश खान - फोटो : अमर उजाला
दरगाह में आमतौर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन क्रिकेटर्स के आगमन ने इस दिन को और खास बना दिया। लोगों ने इसे सौभाग्य का क्षण बताया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें