फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: नसीराबाद में गौ रक्षकों ने पकड़ा पशुओं से भरा ट्रक, 42 गोवंश को कराया मुक्त, दो की मौत

Sat, 26 Aug 2023 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

गौ रक्षकों कार्यकर्ता को देखकर ट्रक में सवार तीन गो तस्कर ट्रक को जंगल में छोड़ फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी गोवंशों को पुष्कर गौशाला में छुड़वाया।
विज्ञापन
गोरक्षक दल केट्रक से पशुओं को निकालते गोरक्षक दल के सदस्य। सदस्य पशुओं को बचाते हुए। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के नसीराबाद में बीती रात को बजरंग दल कार्यकर्ता और गौ रक्षकों ने गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। गौ रक्षकों ने बताया कि सूचना मिली कि गोवंश से भरा एक ट्रक केकड़ी से नसीराबाद की ओर आ रहा है। 

विज्ञापन


सूचना पर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं को देख गो तस्कर ट्रक और तेजी से भगाते हुए ट्रक को नसीराबाद रोड ट्रेंचिंग ग्राउंड के जंगलों की ओर ले गए। गोरक्षा दल ने पीछा किया। कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो ट्रक में सवार तीन गो तस्कर ट्रक को जंगल में छोड़ फरार हो गए। 

पूर्व बजरंग दल जिला सहसंयोजक बाबू मेहरा और बजरंग दल के कर्मठ कार्यकर्ता शिवा जाजोट ने नसीराबाद सिटी थाना पुलिस को गोवंश से भरे ट्रक पकड़ने की सूचना दी। जिसके पश्चात बजरंग दल कार्यकर्ताओं गोवंश से भरे ट्रक को नसीराबाद सिटी थाना पहुंचाया। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी गोवंशों को पुष्कर गौशाला में छुड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें