फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Alert: राजस्थान में सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, जानें अपने जिले का हाल

Thu, 17 Nov 2022 02:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद सर्द हवाओं ने राजस्थान के तापमान में गिरावट का दौर लगातार दूसरे दिन भी जारी रखा। शेखावाटी के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में पारा गिरकर न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज हुआ। नम हवाओं के साथ गिरे पारे ने सर्दी का असर भी अचानक बढ़ा दिया।
विज्ञापन
सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नवंबर का महीना बीतने के साथ ही ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तरी हवा के कारण रात के तापमान के समय ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश के चार स्थानों पर रात का तापमान 11 डिग्री से नीचे चला गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी में भी तेजी हो रही है। सबसे कम न्यूनतम तापमान चूरू में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश भर में ठंडी हवाओं का दौर जारी है। उत्तर भारत के जम्मू, लद्दाख और हिमाचल में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद राजस्थान के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने लगी है।

जयपुर मौसम विभाग का क्या कहना है...
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने लगेगा, जिसके कारण रात में ठंड और भी ज्यादा तेज होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं से मैदानी प्रदेशों में तापमान गिरेगा। उत्तरी राजस्थान के सीकर, चूरू, बीकानेर, झुझुनूं, अलवर, गंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में रात के समय सर्दी का असर तेज होगा।
विज्ञापन


जिलेवार अधिकतम तापमान...

  • अजमेर में 28.9 डिग्री सेल्सियस
  • भीलवाड़ा में 30.8 डिग्री सेल्सियस
  • वनस्थली में 28.2 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर में 25.2 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस
  • पिलानी में 28.5 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर में 26 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा में 30 डिग्री सेल्सियस
  • बूंदी में 28.2 डिग्री सेल्सियस
  • चित्तौड़गढ़ में 26 डिग्री सेल्सियस
  • डबोक में 30.2 डिग्री सेल्सियस
  • बाड़मेर में 30.7 डिग्री सेल्सियस
  • पाली में 30.2 डिग्री सेल्सियस
  • जैसलमेर में 30.1 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर में 29.5 डिग्री सेल्सियस
  • फलौदी में 30.8 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर में 28.7 डिग्री सेल्सियस
  • चूरू में 28 डिग्री सेल्सियस
  • श्रीगंगानगर में 27 डिग्री सेल्सियस
  • धौलपुर में 28.7 डिग्री सेल्सियस
  • नागौर में 28.9 डिग्री सेल्सियस
  • टोंक में 27.8 डिग्री सेल्सियस
  • बारां में 28.5 डिग्री सेल्सियस
  • डूंगरपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस
  • हनुमानगढ़ में 26.6 डिग्री सेल्सियस
  • जालोर में 30.9 डिग्री सेल्सियस
  • सिरोही में 31.1 डिग्री सेल्सियस
  • सवाई माधोपुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस
  • करौली में 27.2 डिग्री सेल्सियस
  • बांसवाड़ा में 27 डिग्री सेल्सियस


जिलेवार न्यूनतम तापमान...

  • अजमेर में 12.1 डिग्री सेल्सियस
  • भीलवाड़ा में 10.1 डिग्री सेल्सियस
  • वनस्थली में 12.8 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर में 11.4 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर में 14 डिग्री सेल्सियस
  • पिलानी में 10.9 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर में 10.5 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा में 12.9 डिग्री सेल्सियस
  • बूंदी में 13.4 डिग्री सेल्सियस
  • चित्तौड़गढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस
  • डबोक में 12.6 डिग्री सेल्सियस
  • बाड़मेर में 18 डिग्री सेल्सियस
  • पाली में 13.6 डिग्री सेल्सियस
  • जैसलमेर में 14.8 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर में 14.1 डिग्री सेल्सियस
  • फलौदी में 15.4 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर में 12.1 डिग्री सेल्सियस
  • चूरू में 8.2 डिग्री सेल्सियस
  • श्रीगंगानगर में 12 डिग्री सेल्सियस
  • धौलपुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस
  • नागौर में 10.4 डिग्री सेल्सियस
  • टोंक में 14.5 डिग्री सेल्सियस
  • बारां में 12.6 डिग्री सेल्सियस
  • डूंगरपुर में 14.1 डिग्री सेल्सियस
  • हनुमानगढ़ में 9.9 डिग्री सेल्सियस
  • जालोर में 12.1 डिग्री सेल्सियस
  • सिरोही में 16.5 डिग्री सेल्सियस
  • सवाई माधोपुर में 15 डिग्री सेल्सियस
  • करौली में 10 डिग्री सेल्सियस
  • बांसवाड़ा में 14 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें