फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: घर के बाहर सब्जी खरीद रही महिला के गले से चेन खींची, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 05:18 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शहर के जेपी नगर, मदार में आज दोपहर घर के बाहर सब्जी खरीद रही एक महिला के गले से दो बदमाशों ने सोने की चेन खींच ली। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लग गई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित जेपी नगर में गुरुवार दोपहर को एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। घर के बाहर सब्जी खरीद रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश एक तोला सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता मनजीत मेघवाल (37), जेपी नगर, मदार निवासी हैं और इंजीनियरिंग कॉलेज में कम्प्यूटर विभाग के अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वे घर के बाहर ठेले से सब्जी खरीद रही थीं। उसी दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक पर कॉलोनी में घूमते दिखे। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया लेकिन कुछ ही देर में दोनों युवक लौटे और एक ने अचानक झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अजमल कसाब के नाम से मिला धमकी भरा ईमेल, ईएसआईसी हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन


चोरी की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वे तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद रजनीश चौहान ने भी घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी तीन बार ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बहरहाल चेन स्नैचिंग की इस घटना से स्थानीय निवासियों में गुस्सा और डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और कॉलोनी में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें