फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: युवा कांग्रेस ने आनासागर झील में फूंका सीएम का पुतला, बोले- खोखला है 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान'

Thu, 26 Jun 2025 04:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

युवा कार्यकर्ताओं ने झील की सफाई के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के ठेके में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान “भजनलाल इस्तीफा दो” जैसे नारों से माहौल गरमाया रहा।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ को लेकर युवा कांग्रेस ने गुरुवार को अजमेर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनासागर झील में उतरकर वहां फैले कचरे को एकत्रित किया और उस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन कर सरकार के जल संरक्षण अभियान को खोखला करार दिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि भले ही यह अभियान पूरे प्रदेश में लागू किया गया हो, लेकिन अजमेर जैसे महत्वपूर्ण शहर में, जहां विधानसभा अध्यक्ष का गृह जिला भी है, वहां यह अभियान सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अभियान केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए शुरू किया गया है, जबकि धरातल पर कोई प्रभावी कार्य नहीं हो रहा है। मल्होत्रा ने बताया कि पहले भी युवा कांग्रेस ने आनासागर चौपाटी पर जाकर इस अभियान के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार का विरोध किया था।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आनासागर झील की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये के ठेके निकाले गए हैं, लेकिन असल में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। इस अभियान में ना तो निगम की मशीनें लगीं, ना ही कोई प्रभावी श्रमदान हुआ। उन्होंने कहा कि यदि वाकई सरकार को जल संरक्षण की चिंता होती, तो मशीनों और निगम की टीम के साथ पूरी झील की सफाई होती, ना कि केवल तीन दिन का प्रतीकात्मक श्रमदान और फोटो खिंचवा कर अभियान की इतिश्री कर दी जाती। युवा नेता लोकेश शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन ने जल संरक्षण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, तो युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी और अन्य संगठनों के साथ मिलकर सड़कों पर उग्र प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली नौसेना भवन से राजस्थान CID ने पकड़ा पाकिस्तानी जासूस, ऑपरेशन सिंदूर से भी जुड़े तार
विज्ञापन


वहीं, सागर मीणा ने भाजपा के दो विधायकों और स्थानीय नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके रहते भी अजमेर के अधिकारी बेखौफ हैं और आनासागर के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि कभी स्मार्ट सिटी योजना तो कभी जल संरक्षण के नाम पर जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान “भाजपा सरकार मुर्दाबाद”, “भजनलाल शर्माजी इस्तीफा दो”, और “वंदे गंगा अभियान नहीं, भ्रष्टाचार अभियान” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन ना केवल सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आम जनता और विपक्षी संगठन सरकारी अभियानों में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, जूस और आइसक्रीम के नमूने लिए, 50 किलो सड़े-गले फल नष्ट
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें अकबर हुसैन, पवन ओड, शोएब अख्तर, अंकित पंवार, मुनींद्र मीणा, गर्व दत्त शर्मा, ओमप्रकाश मंडावरा, फारूक खान, शेख मुस्तकीम, दीपेंद्र चेतनिया, हनीश मारोठिया, राजवीर गुर्जर, शेन मसीह, लोकेश राजोरिया, कविता कहार, लता कुमारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
युवा कांग्रेस ने साफ संदेश दिया है कि जल संरक्षण जैसे पवित्र अभियान को दिखावे और भ्रष्टाचार से नहीं, बल्कि ईमानदारी और ठोस कार्य से पूरा किया जाना चाहिए।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें