फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer Crime News: दूसरी शादी करने पर मजदूर की जीजा-साले ने की हत्या, मृतक बिहार का था

Tue, 30 Aug 2022 08:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर में बिहार के मार्बल मजदूर की हत्या का किशनगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मर्डर को मृतक के रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया था। शव रविवार 28 अगस्त को मिला था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में बिहार के मजदूर होपना मरांडी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद इस ब्लाइंड मर्डर की हकीकत सामने आई। मामले में मदनंगज थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी जीजा और साले को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बता दें, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी साले की बहन मृतक मजदूर की पहली पत्नी थी। मृतक ने उसकी बहन को छोड़ दूसरी महिला से शादी कर ली थी। आरोपी तभी से रंजिश पाले हुए था। आरोपी ने अपने जीजा के साथ शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया।

28 अगस्त को मार्बल औद्योगिक क्षेत्र थर्ड फेस रेलवे ट्रैक के पास मरांडी का शव मिला था। पहचान छुपाने के लिए शव का चेहरा पटककर कुचल दिया गया था। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों की सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना की सूचना पर सीओ सिटी मनीष शर्मा भी पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक की पहचान बिहार निवासी होपना मरांडी (32) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


किशनगढ़ थाना प्रभारी के मुताबिक, मारने से पहले आरोपियों ने होपना संग जमकर शराब पी थी। नशे में हाथापाई के दौरान सिर पर पत्थर मारकर मरांडी की हत्या कर दी। आरोपी जीजा साला हत्या के बाद किशनगढ़ से भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हत्या के बाद आरोपी सुनीराम और उसका जीजा पासो बंद फैक्ट्री में छिप गए थे। वे रात में ही किशनगढ़ से भागने की फिराक में थे, लेकिन मदनगंज थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर दोनों आरोपियों को फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें