फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12वीं पास झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर मारा छापा; दवाइयां की जब्त

Wed, 29 Jan 2025 02:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

सूचना मिलने पर वह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां पर एक दुकान के अंदर क्लीनिक खुला हुआ था। दुकान के डिस्प्ले या शटर पर कोई लाइसेंस नंबर नहीं लिखा हुआ था।
विज्ञापन
चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में चिकित्सा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। फर्जी क्लीनिक पर की गई कार्रवाई में क्लीनिक संचालक 12वीं पास फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों को दवाइयां और ड्रिप चढ़ा रहा था। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि अजमेर के भुनाबाय में लंबे समय से फर्जी डॉक्टर क्लीनिक चला रहा था। सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए बताया कि फर्जी डॉक्टर के पास नकली डिग्री व भारी मात्रा में दवाइयां मिली है जिन्हें जप्त किया गया है।

इसके साथ ही एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन भी हुए क्लीनिक से बरामद हुए है, कार्रवाई के बाद क्लीनिक को सीज करते हुए दवाइयां जब्त कर ली गई है।
सीएमएचओ के नेतृत्व में टीम ने भूणाबाय में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सीज किया है।

क्लीनिक बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बड़ी मात्रा में क्लीनिक से एक्सपायरी इंजेक्शन और दवाइयां भी बरामद हुई है। सीएमएचओ डॉ ज्योत्सना रंगा ने बताया कि विभाग को भूणाबाय क्षेत्र में एक अवैध रूप से क्लिनिक संचालित होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां पर एक दुकान के अंदर क्लीनिक खुला हुआ था। दुकान के डिस्प्ले या शटर पर कोई लाइसेंस नंबर नहीं लिखा हुआ था। सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा ने बताया कि समर विश्वास नाम के व्यक्ति के द्वारा यह क्लीनिक संचालित किया जा रहा था।

जिससे लाइसेंस मांगा गया तो उसके पास ना ही कोई ड्रग लाइसेंस और ना ही आरएमपी सर्टिफिकेट नहीं मिला था। युवक के द्वारा सिर्फ एक फूड लाइसेंस वह भी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का दिया गया। टीम ने दुकान में रखी दवाइयां चेक की तो भारी मात्रा में एक्सपायरी इंजेक्शन और दवाइयां बरामद हुई। साथ ही दुकान में ड्रिप वगैरा भी लगी हुई थी।

जिससे साफ दिखाई दे रहा था कि यहां पर दुकान के अंदर ड्रिप भी चढ़ाए जा रही है। टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सीज किया है। युवक ने प्रारंभिक पूछताछ में 20 साल से दुकान संचालित होना बताया है। दुकान को सीज कर दवाइयां और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। मामले में युवक के खिलाफ फूड और ड्रग्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें