भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि अयोध्या से जुलाई में देश भर के भ्रमण पर निकला तीर्थ प्रभावना रथ अजमेर पहुंच चुका है। मीडिया प्रभारी अकलेश जैन ने बताया कि इस दौरान यह रथ शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में श्रद्धालु हेतु दर्शनार्थ रहेगा।
बता दें कि मंगलवार को यह रथ महावीर सर्किल स्थित बड़ा धड़ा की नसिया में और बुधवार को सर्वोदय कॉलोनी और सिविल लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। गुरुवार को पारसनाथ कॉलोनी वैशाली नगर एवं छतरी योजना स्थित आचार्य विद्यासागर तपोवन की कॉलोनी में धर्म प्रभावना धर्म करेगा। शुक्रवार को नाका मदार स्थित जिन शासन तीर्थ पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। युवा परिषद अध्यक्ष रौनक सोगानी व्यवस्थाएं संभालेंगे और रथ में स्थित मंदिर की देखरेख करने हेतु पंडित अकलंक जैन विधि विधान पूर्वक हेतु श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देंगे।
सात संभागों से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा 15 फरवरी से होगी शुरू
अयोध्या जाने के लिए अब राजस्थान रोडवेज ने अजमेर सहित सात संभागों से एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए यात्री बस से सीधे अयोध्या पहुंच सकेंगे। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि सात संभाग मुख्यालयों जयपुर, भरतपुर बीकानेर उदयपुर, जोधपुर, कोटा एवं अजमेर से अयोध्या के लिए एक्सप्रेस बस सेवा का प्रारम्भ 15 फरवरी, 2024 से किया जाएगा।
इस हेतु ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। यात्री ऑनलाइन आरक्षण सुविधा के लिए निगम की वेबसाइट https://rsrtconline.rajasthan.gov.in/ पर जाकर टिकट बुक करने के साथ-साथ सातों संभागों के बुकिंग काउन्टर से भी टिकट प्राप्त कर सकते हैं।