फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: आरपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की मॉडल आंसर-की जारी की, 16 नवंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

Thu, 13 Nov 2025 06:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 की पीडियाट्रिक्स और एनेस्थिसियोलॉजी विषयों की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 14 से 16 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
आरपीएससी ने जारी की 2 विषयों की मॉडल उत्तर कुंजी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी-पीडियाट्रिक्स और एनेस्थिसियोलॉजी विषयों की मॉडल उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा 4 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तर कुंजियों पर आपत्ति है, तो वह 14 से 16 नवंबर 2025 की रात 12 बजे तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां उसी क्रम में दर्ज की जाएं, जैसा मॉडल प्रश्नपत्र में दिया गया है। आपत्ति के साथ संबंधित प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य होगा। बिना प्रमाण वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दर्ज की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: राजस्थान बोर्ड ने बढ़ाई 10वीं-12वीं परीक्षा फीस, अब रेगुलर और प्राइवेट को देने होंगे इतने रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) रखा गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं और ई-मित्र कियोस्क या पोर्टल के पेमेंट गेट वे के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क न भरने पर आपत्तियां स्वतः निरस्त मानी जाएंगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगी, अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां अमान्य रहेंगी और ये आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी और 16 नवंबर की आधी रात के बाद लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा।

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in
 पर ई मेल कर सकते हैं या हेल्प लाइन नंबर 9352323625 तथा 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें