फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ज्ञान विहार कॉलोनी गार्डन का होगा सुंदरीकण, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया शुभारंभ

Mon, 27 Jan 2025 09:44 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

देवनानी ने बताया कि अजमेर के विकास के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से करोड़ों रुपये के कार्य किए जा रहे हैं। वाटिका गार्डन क्षेत्रवासियों, बच्चों, महिलाओं, और बुजुर्गों के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने अजमेर की जल समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यटन विकास के लिए चल रही परियोजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
ज्ञान विहार कॉलोनी गार्डन में सौन्दर्यकरण व मरम्मत कार्य का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को ज्ञान विहार कॉलोनी स्थित वाटिका गार्डन के सुंदरीकरण व मरम्मत कार्य का शुभारम्भ किया। बजट घोषणा, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों के तहत अजमेर उत्तर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। देवनानी ने अपने आवास पर जनसुनवाई भी की।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को ज्ञान विहार कॉलोनी स्थित वाटिका गार्डन के सौन्यदर्य करण व मरम्मत कार्य का शुभारम्भ किया। यह कार्य 10.35 लाख रुपये की लागत से होगा। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की कॉलोनियों में नगर निगम एवं अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में ज्ञान विहार कॉलोनी के वाटिका गार्डन का सुंदरीकरण एवं मरम्मत का कार्य भी करवाया जाएगा। इससे क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी। बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए यह वाटिका गार्डन विशेष उपयोगी रहेगा। कॉलोनी में हरितिमा बढ़ने से प्रदूषण का स्तर कम होगा। निवासियों को ताजी हवा मिलेगी। देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। बजट घोषणाओं में अजमेर को प्रमुख स्थान मिला। आगामी बजट में भी अजमेर के विकास के लिए नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


अजमेर का विकास और तेज गति से होगा। अजमेर की पेयजल समस्या के लिए सरकार ने विशेष प्रयास किए है। यहां तीन रिजर्वायर बनाने एवं नसीराबाद से नौसर तक नई पाईप लाईन बिछाने के लिए 270 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूत्रि्त क लिए अतिरिक्त फिडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। एम्स के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। यहां तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चामुण्डा माता मन्दिर तक रोपे वे बनाया जाएगा। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी। यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए इलेक्टि्रक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथेलेटिक एकेडमी और स्पोट्र्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड भी 40 करोड़ की लागत से नया बनाया जाएगा।
विज्ञापन




जनसुनवाई में आमजन को पहुंचाई राहत
देवनानी ने अपने आवास पर सोमवार को जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इन्हें देवनानी द्वारा धैर्यपूर्वक सुना गया। इनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी संबंधित क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। जनसुनवाई में आए व्यक्तियों की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने के लिए कहा। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश सोनी, ज्ञान विहार विकास समिति के अध्यक्ष विभोर गर्ग, पार्षद मनोज मामनानी, दीपक शर्मा, सतीश बसंल, दिनेश खण्डेलवाल, रमेश चन्द्र सैन, राधिका सोनी सहित आमजन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें