फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: बच्चों की परीक्षा की तैयारी में बाधा बना तेज डीजे, विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट; क्रॉस केस दर्ज

Thu, 29 Oct 2026 05:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के केकड़ी क्षेत्र के सावर थाना इलाके के सदारा गांव में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष का कहना है कि अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों की पढ़ाई में बाधा आने पर डीजे बंद करने को कहा था। वहीं, दूसरे पक्ष ने जुलूस के दौरान विवाद और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस थाना सावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी क्षेत्र के सावर थानांतर्गत सदारा गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के अनुसार, तेज आवाज में डीजे बजने से घर पर अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। डीजे बंद करने की बात कहने पर विवाद शुरू हुआ। वहीं, दूसरे पक्ष ने जुलूस के दौरान मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई में बाधा आने पर डीजे बंद करने को कहा
सावर थाने के दीवान केदार सिंह मीणा के अनुसार, सदारा निवासी धर्मराज वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि वह अपने घर के बाहर बनी बैठक में बच्चों को अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी करवा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जिससे बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही थी।

धर्मराज के मुताबिक, उसने बच्चों की परीक्षा का हवाला देते हुए संबंधित लोगों से डीजे नहीं बजाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर मौके पर मौजूद लोग आवेश में आ गए और विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने आई पत्नी और बच्चों से भी बदसलूकी का आरोप
धर्मराज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी और बच्चों के साथ भी बदसलूकी की गई और मारपीट हुई। रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोग उसे घसीटकर सड़क पर ले गए और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस घटना में धर्मराज की कोहनी सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

पुलिस ने धर्मराज की रिपोर्ट पर सदारा निवासी पवन मीणा, आशाराम गुर्जर, सांवरा कुमावत, राहुल गुर्जर, मनोज माली, कन्हैयालाल माली, हेमराज माली, युवराज सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष ने जुलूस के दौरान विवाद होने की बात कही
दूसरे पक्ष की ओर से पवन मीणा ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि गांव में डीजे के साथ जुलूस माली मोहल्ले से होते हुए थली की ओर जा रहा था। इसी दौरान डीजे नहीं बजाने की बात को लेकर धर्मराज वैष्णव ने घर के बाहर विवाद कर लिया।

पवन की शिकायत में आरोप लगाया गया कि धर्मराज सहित अन्य लोगों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और दशरथ रैगर तथा पवन के साथ मारपीट की। रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर दर्ज किए मामले
सावर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक पक्ष ने डीजे की तेज आवाज का विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने जुलूस के दौरान विवाद, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें