अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 17वीं बार सफलता हासिल करते हुए एक और बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। पुलिस अब तक अवैध रूप से रह रहे 42 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें दस्तयाब कर चुकी है। यह अभियान राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है, जिनमें अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें:
आठ पेज के सुसाइड नोट में दर्द ही नहीं, खुद की मौत की वजह भी बताई; 20 घंटे बाद लटका मिला शव
अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में यह विशेष अभियान जिले में सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं मुख्यालय) हिमांशु जागिंड और वृताधिकारी लक्ष्मण राम (वृत दरगाह, अजमेर) के नेतृत्व में सीआईडी जोन अजमेर के सहयोग से एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दरगाह थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों — जैसे दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सड़क, तारागढ़ पहाड़ी, लंगरखाना गली, चश्मा-ए-नूर आदि में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी के दौरान 08–10 संदिग्ध खानाबदोश व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
ये भी पढ़ें:
खेत में पहुंचा 10 फीट लंबा और 150 किलो का मगरमच्छ, दो घंटे बाद किया गया रेस्क्यू
पूछताछ के दौरान व्यक्ति की पहचान मोहम्मद दालिम पुत्र ईगदीस (40) के रूप में हुई जो बांग्लादेश के गांव दुलार बाजार जोटी, थाना छातक, जिला सुनामगंज का निवासी है। उसने स्वीकार किया कि वह बेनापोल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर अजमेर दरगाह क्षेत्र में आकर रहने लगा था। इस व्यक्ति शुक्रवार को दरगाह बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।