फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: अवैध बजरी खनन के खिलाफ पीसांगन पुलिस का अभियान, बजरी परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Tue, 11 Feb 2025 06:48 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अवैध बजरी परिवहन के मामले में जिले की पीसांगन थाना पुलिस ने कार्रवाई कर तीन ट्रैक्टर ट्रॉली मय बजरी के जब्त की हैं। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अवैध बजरी परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशों के तहत अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार और वृत्ताधिकारी रामचंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


पीसांगन तहसीलदार भागीरथ चौधरी द्वारा पुलिस को अवैध बजरी परिवहन की सूचना दी गई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए पकड़ा। तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है।

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है और यह कानून का उल्लंघन भी है। पुलिस ने खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, जिला अजमेर को इस कार्रवाई की जानकारी दे दी है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे अवैध बजरी खनन और परिवहन की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि इस गैरकानूनी गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें