फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पिस्तौल दिखाकर जीरे के व्यापारी से सात लाख की लूट, दो आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 11 Feb 2025 06:02 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जीरे के व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर उससे सात लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
लूट के आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पुलिस ने जीरे के व्यापारी से 7 लाख रुपये की लूट के मामले में दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा और उपअधीक्षक रामचन्द्र चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन


मामले के अनुसार 8 अगस्त 2024 को पीड़ित गोपाल सिंह अपनी पिकअप गाड़ी से जयपुर मंडी से 7 लाख रुपये का भुगतान लेकर अपने गांव आनंदपुर कालू लौट रहा था। तभी रास्ते में नागेलाव और शिवपुरा के बीच एक बिना नंबर प्लेट वाली कार में सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और पिस्तौल दिखाकर नकदी लूटकर फरार हो गए।

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पता चला कि एक बिना नंबर प्लेट वाली कार पीड़ित की गाड़ी का पीछा कर रही थी। गहन जांच के बाद कार के असली रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया गया, जिससे आरोपियों की पहचान हो सकी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने पहले हामिद काठात को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल हुई कार जब्त की। इसके बाद 10 फरवरी 2025 को सिकंदर और फिरोज उर्फ फराडू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को 14 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस हथियारों और लूटी गई नकदी की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें