फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पहली महिला एसपी वंदिता राणा ने संभाला कार्यभार, अपराधियों को लेकर कही यह बड़ी बात

Mon, 23 Sep 2024 09:49 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: अजमेर जिले में कानून व्यवस्था कायम रहेगी और अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास का नारा कायम रहेगा। संगठित अपराध और भू माफियाओं को अजमेर को छोड़ना होगा। यह कहना है अजमेर जिले की नवनियुक्त तेजतर्रार 2017 बैच की आईपीएस वंदिता राणा का।
विज्ञापन
एसपी वंदिता राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरोड कोटपुतली से स्थानांतरित होकर आज देर शाम अजमेर एसपी वंदिता राणा एसपी कार्यालय अजमेर पहुंची। जहां जिले के सभी डीएसपी, एडिशनल एसपी से परिचय लिया। उसके बाद अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अजमेर की पहली महिला एसपी वंदिता राणा को पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन


राणा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि राजस्थान सरकार की प्राथमिकता आमजन में विश्वास अपराधियों में वह सार्थक करते हुए पूरे जिले की पुलिस टीम के साथ काम करेंगी। अजमेर जिले नवनियुक्त एसपी वंदिता राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज का कोई भी वर्ग जो अपने आप को समाज से अलग समझता है। चाहे वह बच्चे हो, महिला हो बुजुर्ग हो उनके प्रति रूपरेखा बना कर उन्हें कैसे सेव किया जा सकता है और क्रिमिनल को उनके द्वारा किए गए अपराध के बाद सलाखों के पीछे कैसे पहुंचा जा सकता है, उनकी कार्य योजना रहेगी।

एसपी वंदिता राणा ने कहा कि पूरा पुलिस विभाग पुलिस के अधिकारी सब मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में कायम है। अजमेर जिले की भी पूरी पुलिस टीम मिलकर बेहतर काम करते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर बेहतर पुलिसिंग अंजाम देने के लिए कटिबध है। एसपी राणा ने यह भी कहा कि जहां-जहां उनकी पोस्टिंग रही है, वहां के आम लोगों का उन्हें काफी अच्छा सपोर्ट मिला। वहीं रुपनगढ़ की फायरिंग की घटना पर कहा कि वह कैपेबल है।
विज्ञापन


रुपनगर की घटना करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अंजाम दी जाएगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। रूपनगढ़ की फायरिंग की घटना पारित करने वाले अपराधियों की तह तक जाकर अपराध करने वालों को निष्पक्ष जांच कर सलाखों के पीछे डालने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने नशा तस्करों, भूमाफियाओं पर भी लगाम लगाने की बात कही । इस मौके पर एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित, एएसपी ग्रामीण दीपक कुमार बिश्नोई, सीओ नॉर्थ रुद्र प्रकाश, दरगाह सीओ लक्ष्मण, डीएसपी नेमीचंद चौधरी, किशनगढ़ डीएसपी महिपाल चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें