बहरोड कोटपुतली से स्थानांतरित होकर आज देर शाम अजमेर एसपी वंदिता राणा एसपी कार्यालय अजमेर पहुंची। जहां जिले के सभी डीएसपी, एडिशनल एसपी से परिचय लिया। उसके बाद अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अजमेर की पहली महिला एसपी वंदिता राणा को पदभार ग्रहण कराया।
राणा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि राजस्थान सरकार की प्राथमिकता आमजन में विश्वास अपराधियों में वह सार्थक करते हुए पूरे जिले की पुलिस टीम के साथ काम करेंगी। अजमेर जिले नवनियुक्त एसपी वंदिता राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज का कोई भी वर्ग जो अपने आप को समाज से अलग समझता है। चाहे वह बच्चे हो, महिला हो बुजुर्ग हो उनके प्रति रूपरेखा बना कर उन्हें कैसे सेव किया जा सकता है और क्रिमिनल को उनके द्वारा किए गए अपराध के बाद सलाखों के पीछे कैसे पहुंचा जा सकता है, उनकी कार्य योजना रहेगी।
एसपी वंदिता राणा ने कहा कि पूरा पुलिस विभाग पुलिस के अधिकारी सब मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में कायम है। अजमेर जिले की भी पूरी पुलिस टीम मिलकर बेहतर काम करते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर बेहतर पुलिसिंग अंजाम देने के लिए कटिबध है। एसपी राणा ने यह भी कहा कि जहां-जहां उनकी पोस्टिंग रही है, वहां के आम लोगों का उन्हें काफी अच्छा सपोर्ट मिला। वहीं रुपनगढ़ की फायरिंग की घटना पर कहा कि वह कैपेबल है।
रुपनगर की घटना करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अंजाम दी जाएगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। रूपनगढ़ की फायरिंग की घटना पारित करने वाले अपराधियों की तह तक जाकर अपराध करने वालों को निष्पक्ष जांच कर सलाखों के पीछे डालने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने नशा तस्करों, भूमाफियाओं पर भी लगाम लगाने की बात कही । इस मौके पर एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित, एएसपी ग्रामीण दीपक कुमार बिश्नोई, सीओ नॉर्थ रुद्र प्रकाश, दरगाह सीओ लक्ष्मण, डीएसपी नेमीचंद चौधरी, किशनगढ़ डीएसपी महिपाल चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।