फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: मूसलाधार बारिश के कारण बरसों पुरानी हवेली ढही, बड़ा हादसा टला, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Tue, 06 Aug 2024 12:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बरसों पुरानी एक हवेली धराशायी हो गई। गनीमत रही कि हवेली या उसके आसपास उस समय कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बहरहाल हवेली गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यावर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र में एक वर्षों पुरानी हवेली के गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है। अजमेर संभाग में पिछले पांच दिनों से भारी बारिश के चलते अजमेर सहित आसपास के जिलों की कई कॉलोनियों मे जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है तो वहीं कई इलाकों माँ पुरानी इमारतें धराशायी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


ऐसे ही मसूदा विधानसभा के गांव किराप में एक पुरानी हवेली बारिश की वजह से गिर गई, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में हवेली गिरते हुए दिखाई दे रही है। हवेली में दरार आने के बाद से हवेली में रहने वाले लोगों ने हवेली को छोड़ दिया था लेकिन भारी बारिश के चलते हवेली धराशायी हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही अजमेर सहित आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें