फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: हाई सिक्योरिटी जेल में बंद टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे की तबीयत बिगड़ी, आरोपी को अस्पताल लेकर आई पुलिस

Fri, 05 Jul 2024 12:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर जेल में बंद टेलर कन्हैयालाल की हत्यारे रियाज अत्तारी की तबीयत बिगड़ गई। आंखों और पेट में तकलीफ होने पर उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में लाया गया। डॉक्टर की जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
टेलर कन्हैयालाल की हत्या का आरोपी रियाज अत्तारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर के बहुचर्चित टेलर कन्हैयालाल की गला कटकर हत्या करने के आरोपी रियाज अत्तारी की तबीयत बिगड़ गई। उसे आंखों और पेट की बीमारी से संबंधित डॉक्टर्स को दिखाया गया है। इससे पहले हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जेएलएन अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद वापस जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान हथियारबंद जवानों के साथ ही सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। 

विज्ञापन


दरअसल, कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अंसारी सहित अन्य आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। शुक्रवार को रियाज की आंखों और पेट में तकलीफ होने पर हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा में संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में  लाया गया। अस्पताल में रियाज की आंखों की जांच करवाने के बाद पेट से संबंधित डॉक्टर्स को दिखाया गया। डॉक्टर्स ने बीमारी से संबंधित दवा उसे दी।  जिसके बाद वापस कड़ी सुरक्षा के बीच उसे हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें