फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं का अपहरण करने वाले आरोपियों की परेड निकाली, देखने वालों का लगा हुजूम

Sun, 15 Sep 2024 05:22 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान पुलिस के आमजन में विश्वास और अपराधियों मे भय स्लोगन को साकार करते हुए अजमेर पुलिस ने आज दो बुजुर्ग महिलाओं का अपहरण करने वाले चारों आरोपियों की पैदल परेड कराई, जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
विज्ञापन
अपहरण के आरोपियों की पुलिस ने कराई परेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में कल सुबह प्रॉपर्टी विवाद के चलते दो बुजुर्ग महिलाओं का अपहरण किए जाने के बाद पुलिस ने पांच घंटों के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी को आज अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को 17 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने अपराधियों के हौसलों को पस्त करने के लिए आज उनकी पैदल परेड कराई, जिससे आमजन में कानून पर विश्वास का बना रहे। इस दौरान अपराधी लंगड़ाकर चल रहे थे और उनके हाथों में हथकड़ियां लगी हुई थीं। अपराधियों के सड़क पर निकल रहे जुलूस को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


पुलिस बदमाशों को परेड कराते हुए आनासागर चौपाटी से पैदल घटनास्थल तक लेकर गई और मौका तस्दीक कराई। अजमेर एडिशनल एसपी सिटी दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 17 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है, जहां आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन लोगों का आपसी संपर्क कैसे हुआ इस बारे में भी पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आदिल की हिस्ट्रीशीट भी खोली, जिसमें उसके खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज हैं। दुर्गसिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि ये लोग महिला से जबरदस्ती दस्तावेजों पर साइन करना चाहते थे, जिसके लिए वह राजी नहीं थी। इसके बाद इन बदमाशों ने महिलाओं का अपहरण कर लिया।

यह था मामला

अजमेर में बेशकीमती जमीन को जाली दस्तावेज बनाकर कब्जाने की नीयत से कल सुबह दो बुजुर्ग महिलाओं का अपहरण किया गया था। अपहरण के मामले में अजमेर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर मात्र 5 घंटे में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सिटी दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया था कि अपहरणकर्ता अल्लाह रक्खा बिल्डिंग, स्टेशन रोड निवासी मोहम्मद आदिल शेख पुत्र शेख अब्दुल रऊफ, पंचशील ए ब्लॉक निवासी रोहित यादव पुत्र महेशचंद्र, अंदर कोट निवासी मोइनुद्दीन खान पुत्र रोशन अली व वजीराबाद उत्तरी दिल्ली निवासी होशियार सिंह उर्फ मुकेश पुत्र ताराचंद को गिरफ्तार किया है।

अपहरण के आरोपियों की पुलिस ने कराई परेड

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें