ब्यावर की केमिकल फैक्टरी में टैंकर से नाइट्रोजन गैस लीक।
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात करीब 11 बजे तक गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने फैक्टरी के आसपास के घरों को खाली करवा दिया। स्थानीय निवासी महेंद्र सिंघल ने बताया कि गैस रिसाव के दौरान उनके परिवार को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी, जिसके बाद उन्होंने खुद ही घर छोड़ने का फैसला किया। वहीं, कई अन्य परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर भेजा।
ये भी पढ़ें- विधायक का पत्र लीक होने के मामले में बोले मदन राठौड़, चिकित्सा मंत्री का इसमें कोई हाथ नहीं
जांच जारी, फैक्ट्री सील
घटना के बाद अजमेर के कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने फैक्टरी को सील करने के आदेश दिए हैं। ब्यावर एसडीएम दिव्यांश सिंह ने बताया कि फैक्ट्री की गहन जांच की जा रही है। नगर परिषद, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पूरे क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा। प्रशासन ने इस हादसे को गंभीर मानते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। स्थानीय लोगों में अब भी दहशत बनी हुई है और वे अपने घरों में लौटने से डर रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गैस रिसाव किस वजह से हुआ और क्या फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। यह हादसा एक बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है, जिससे कई लोगों की जान चली गई और कई लोग प्रभावित हुए। प्रशासन की जांच रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि इस दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है और आगे क्या कार्रवाई होगी।