फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: नसीराबाद में पानी निकालते समय कुएं में गिरी दो बच्चियां, दोनों की मौत

Thu, 27 Jul 2023 09:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: राजस्थान में अजमेर जिले के तहत आने वाले नसीराबाद में हादसा हुआ है। पानी निकालते समय कुएं में दो बच्चियां गिर गईं। दोनों की कुएं में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चियों के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत ग्राम झड़वासा के निकट कुएं से पानी निकालने गई एक बालिका का अचानक पैर फिसलने से वो कुएं में जा गिरी। जहां उसे बचाने के लिए उसकी चचेरी बहन भी कुएं के पास आई तो वो भी कुएं में जा गिरी। जहां दोनों चचेरी बहनों की कुएं में गिरने की खबर गांव में फैली तो पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों बालिकाओं की कुएं में गिरने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से अंजली उर्फ काली और संतरा दोनों बालिकाओं को अचेत अवस्था में कुएं से बाहर निकलवाकर नसीराबाद राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने दोनों बालिकाओं को मृत घोषित कर शव को राजकीय सामान्य चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें