फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: एयर कंडीशन्ड कमरे में रहकर काजू-बादाम खाने वाला शमशेर होगा कुर्बान, ईद उल अजहा आज

Mon, 17 Jun 2024 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बकरीद के मौके पर आज मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह की राह में अपने घर में  पल रहे बकरे की कुर्बानी देंगे। इसी कड़ी में आज अजमेर के एक परिवार में शाही अंदाज में पल रहे बकरे की कुर्बानी दी जाएगी। 150 किलो के इस बकरे की देखभाल का जिम्मा घर के बच्चों ने उठा रखा है।
विज्ञापन
आज कुर्बान होगा शमशेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद उल अजहा (बकरा ईद) के मौके पर इस्लाम धर्म के मानने वाले अल्लाह की राह में सुन्नत ए इब्राहिम को अदा करने के लिए कुर्बानी करेंगे । इसके लिए कई मुस्लिम परिवारों में बकरे शाही अंदाज़ में पालकर कुर्बान किए जाते हैं । 

विज्ञापन


अजमेर दरगाह शरीफ के निकट रहने वाले एडवोकेट हाजी फय्याज उल्ला खान के परिवार में शमशेर नामक बकरे को कुर्बानी के लिए पाला जा रहा है । कुर्बानी के लिए तैयार इस बकरे शमशेर की खासियत यह है कि यह एयर कंडीशन्ड कमरे में रहता है और चारे के साथ-साथ काजू-बादाम इसकी खुराक में शामिल है । 150 किलो वजनी शमशेर की देखभाल के लिए परिवार के बड़ों के साथ-साथ घर के बच्चे हरदम मौजूद रहते हैं। आज बकरीद के मौके पर परिवार का हिस्सा बन चुके सबसे करीबी शमशेर की कुर्बानी दी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें