फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: रेत में बनाई योग करते PM की प्रतिमा, सैंड आर्टिस्ट ने डेढ़ सौ टन बालू-मिट्टी से 5 दिन में की तैयार

Fri, 21 Jun 2024 02:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुष्कर स्थित रेतीले धोरों के बीच नेशनल स्टैंडर्ड पार्क में 21 फुट लंबी और 25 फुट चौड़ी प्रतिमा को बनाने में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत को पांच दिन लगे।
विज्ञापन
रेत में बनी प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सैंड आर्ट कला का लोहा मनवा चुके सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने पुष्कर स्थित रेतीले धोरों के बीच नेशनल स्टैंडर्ड पार्क में 21 फुट लंबी और 25 फुट चौड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पद्मासन में बैठे सैंड आर्ट प्रतिमा बनाई। इस दौरान पुष्कर विधायक और कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत और पालिका अध्यक्ष कमल पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि प्रतिमा को बनाने में उन्हें पांच दिन लगे।

विज्ञापन


पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम गनाहेड़ा में जन्मे सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि आज पूरा विश्व स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में भारत की ओर देख रहा है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया। योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलवाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। इस वर्ष की थीम योगा फॉर सेल्स एंड सोसाइटी थीम रखी गई है। योग स्वास्थ्य के लिए एक मात्र सक्षम साधन है। 

पांच दिन लगे
सैंड आर्टिस्ट अजय ने बताया कि उन्हें इस आर्ट को बनाने में पांच दिन लगे। सैंड आर्ट बनाने में 12 डंपर के जरिए करीब डेढ़ सौ टन बालू मिट्टी के महीन कणों से मूर्ति को आकार दिया। 
विज्ञापन


योग से मनुष्य निरोगी रह सकता है
सैंड आर्ट पार्क पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि योग ही एकमात्र ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य निरोगी रह सकता है। ऐसा कहा जाता है कि पहला सुख निरोगी काया इसलिए सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सैंड आर्ट प्रतिमा के जरिए आमजन को योग करने की प्रेरणा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आमजन योग के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस दौरान उनके साथ पालिका अध्यक्ष कमल पाठक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें