फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन का भी आरोप, मामला दर्ज

Thu, 05 Mar 2026 03:22 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को तीन युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पिता के अनुसार जब उन्हें जानकारी मिली कि कुछ युवक उनकी बेटी को ले गए हैं तो वे मौके पर पहुंचे। वहां बेटी ने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़िता का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान के नागौर जिले में डीजल टैंकर-ट्रक की भिड़ंत; आग का भीषण तांडव, ढाई घंटे बाद पाया गया काबू

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें