फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पुष्कर के समीप ट्रैक्टर और ट्राले के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत

Fri, 28 Jun 2024 03:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जिले में पुष्कर के समीप तिलोरा तिराहे पर ट्रैक्टर और ट्राले के बीच हुई भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्राला चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के पुष्कर के निकट तिलोरा तिराहे पर ट्रैक्टर और ट्राले के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुष्कर थाना पुलिस ने शव को पुष्कर के राजकीय अस्पताल में रखवाकर ट्रैक्टर और ट्राले को जब्त कर लिया, जबकि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुष्कर थानाधिकारी राकेश यादव ने बताया कि नागौर जिले के थांवला थाने के डेर की ढाणी में रहने वाला 45 वर्षीय उगमाराम गुर्जर अपने ट्रैक्टर से थांवला से बायपास की तरफ जा रहा था, तभी तिलोरा तिराहे पर सामने से आ रहे ट्राले ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पुष्कर के राजकीय अस्पताल भिजवाकर ट्राले और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, जबकि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें