फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: यात्रियों से भरी सरकारी बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Fri, 27 Dec 2024 03:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

सीराबाद-अजमेर मार्ग स्थित ग्राम वीर चौराहे पर हुए इस हादसे का कारण तेज रफ्तार और बारिश को बताया जा रहा है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय और अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन
अजमेर में ट्रक और बस की टक्कर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के नसीराबाद में सवारियों से भरी रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बस अजमेर से कोटा जा रही थी, इस दौरान बीर घाटी पर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी पलट गया। हादसे में ट्रक के पीछे चल रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नसीराबाद-अजमेर मार्ग स्थित ग्राम वीर चौराहे पर हुए इस हादसे का कारण तेज रफ्तार और बारिश को बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय और गंभीर घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भेजा। घायलों में ग्राम पाबूनाथ निवासी बस चालक मुकेश पुत्र पाचूराम जाट, दाता नगर निवासी शिमला मीणा पत्नी रामस्वरूप मीणा, गुलाब बाड़ी अजमेर निवासी विकास सांखला पुत्र गोवर्धन, हनी गहलोत पुत्र मानक चंद और ग्राम बराड़ी नागौर निवासी चोलाराम पुत्र मोहन राम शामिल हैं।

हादसे के बाद वैकल्पिक साधनों से बस यात्रियों को नसीराबाद बस स्टैंड पहुंचाया गया और हाईवे को सुचारू रूप से शुरू कराया गया। पुलिस प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें