फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बंदूक दिखाकर युवती का अपहरण कर चार लोगों ने की हैवानियत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 23 Mar 2024 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पीड़िता अपने जीजा के साथ पुष्कर घाटी पर घूमने गई थी। इस बीच एक कार आई और चार आरोपियों ने उसके जीजा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसे उठा ले गए।
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में बंदूक के बल पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला आया सामने, पीड़िता ने पुष्कर घाटी से अपहरण कर खंडहर कमरे में दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

विज्ञापन


अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में बंदूक के बल पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच सीओ रामचंद्र चौधरी कर रहे हैं। 

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने जीजा के साथ पुष्कर घाटी पर घूमने गई थी। इस बीच एक कार आई और चार आरोपियों ने उसके जीजा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पीड़िता का बंदूक के बल पर अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसका फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद पुष्कर घाटी की तरफ ले गए और एक खंडहर में शराब के नशे में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर वह चिल्लाई तो गोली से मार देंगे। उसी दिन पीड़िता को बाइक पर दो लड़के जनाना हॉस्पिटल की तरफ ले गए। वहां भी एक लड़के ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपियों ने उसे रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ दिया। जाते वक्त धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। 

इसके बाद पीड़िता ने अपने जीजा से संपर्क किया और घरवालों को घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता ने धमकी से परेशान होकर जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। एसपी के निर्देश पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ रामचंद्र चौधरी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें