मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन मंगलवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की। दरगाह में जियारत के बाद खादिम के ने अजहरुद्दीन की दस्तारबंदी की और उन्हें दरगाह का तबर्रुक भेंट किया।
अजमेर पहुंचे अजहरुद्दीन ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह जियारत के बाद अजरूद्दीन एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एएसपी महमूद खान से मुलाकात की। बताया जा रहा है दोनों की पुरानी मित्रता है। इसलिए आज उन्होंने अपने पुराने मित्र से मुलाकात करते हुए अपने विचार और अनुभव साझा किए।
बता दें कि अजहरुद्दीन जब भी अजमेर आते हैं ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जरूर हाजिर लगाते हैं, अजमेर दरगाह में उनकी गहरी आस्था है।