फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: वीडियोकोच बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ड्राइवर और खलासी ने बस से कूदकर बचाई जान

Tue, 02 Jul 2024 12:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कल देर रात अजमेर के पालरा चौराहे के पास एक वीडियोकोच बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। हादसे के वक्त बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। गुजरात नंबर की यह बस सवारियों को लेने परबतपुरा चौराहे की तरफ जा रही थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में सोमवार देर रात पालरा चौराहा के पास एक वीडियोकोच बस में लगे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से बस की पिछली सीट में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई सवारी नहीं थी। ड्राइवर और कंडक्टर ने बस से उतरकर खुद को बचाया। फायर ब्रिगेड दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आदर्श नगर थाने के एएसआई भी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। गुजरात नंबर की यह बस सवारियों को लेने परबतपुरा चौराहे की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस जीजे-06 ए जेड- 4449 के पिछले हिस्से में पालरा चौराहे के पास आग लग गई। धुएं से ड्राइवर-कंडक्टर ने खतरा भांप लिया और समय रहते बस रोककर उतर गए। देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई। बस में आग की खबर से हाईवे पर हड़कंप मच गया और जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें