फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: महिला चोरों ने चांदी की अंगुठियों से भरा बॉक्स चुराया, दुकान मालिक ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Wed, 20 Dec 2023 03:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में दिल्ली गेट स्थित जगदंबा ज्वेलर्स की दुकान से तीन शातिर महिलाएं चांदी की विदेशी अंगुठियों से भरा बॉक्स चुराकर फरार हो गईं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से वारदात की जानकारी मिली। दुकान मालिक ने तीनों महिला चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
शातिर महिला चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के गंज थाना इलाके में दिल्ली गेट पर जगदंबा ज्वेलर्स  की दुकान से तीन महिलाएं चांदी की 49 विदेशी अंगुठियों से भरा बॉक्स चुराकर फरार हो गईं। सीसीटीवी कैमरे से वारदात की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक ने तीनों महिला चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


दुकान मालिक हीरानंद सोनी ने वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम तीन महिलाएं सामान खरीदने दुकान पर आईं और चांदी की अंगूठी देखने लगी। इसी दौरान उनमें से एक महिला ने अंगूठी से भरा बॉक्स चुराकर अपनी साथी को थमा दिया। उसने स्वेटर में बॉक्स छुपाया और फरार हो गई।

दुकान मालिक ने जब बॉक्स की गिनती की तो वारदात का पता चला। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद दुकान मालिक ने अपने स्तर पर शातिर महिलाओं की तलाश शुरू की। मंगलवार को अजमेर के नवाब का बेड़ा इलाके में तीनों महिलाओं को घूमते देखा तभी दुकान मालिक ने उन्हें पड़कर गंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गंज थाना प्रभारी भीखाराम ने बताया कि जगदंबा ज्वेलर्स के मालिक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीनों शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीनों की निशानदेही पर चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें