फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, बड़ी वारदात करने की फिराक में था बदमाश

Mon, 25 Aug 2025 01:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर डीएसटी और आदर्श नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
डीएसटी अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की स्पेशल टीम और आदर्शनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर थाना क्षेत्र के बड़ल्या गांव में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था लेकिन उससे पहले ही डीएसटी के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की पहचान मोहित रावत उर्फ रासा सिंह निवासी नसीराबाद के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोहित के खिलाफ पहले से ही नसीराबाद सदर थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहित रावत एक होटल के पास अवैध हथियार के साथ किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम और आदर्श नगर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान मोहित के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में मोहित ने यह खुलासा नहीं किया कि उसे यह हथियार किसने दिया और वह इसे किस मकसद से इस्तेमाल करने जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: कुंवारी माइंस हादसे में मासूमों की मौत के बाद 30 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, कल डूबने से हुई थी मौत
विज्ञापन


जिला स्पेशल टीम के प्रभारी एएसआई शंकरसिंह रावत ने जानकारी दी कि पिछले चार महीनों में अजमेर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया है। इस दौरान कुल 9 मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 10 पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और इनसे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। फिलहाल आरोपी मोहित रावत से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इससे अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें