फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer Crime: नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पिता का आरोप- जान से मारने की धमकी दे रहे थे आरोपी

Fri, 29 Dec 2023 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer Crime: अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरोपियों के द्वारा जंगल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने आरोपियों की धमकी से परेशान होकर जहर खा लिया। पीड़ित पिता की ओर से मांगलियावास थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान मे भले ही राज बदल गया हो और भाजपा की सरकार आ गई है। लेकिन फिर भी राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटना लगातार सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां 15 साल की नाबालिग से दो आरोपियों के द्वारा जंगल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपियों की धमकी से परेशान होकर जहर खा लिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पिता की ओर से मांगलियावास थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे उसकी नाबालिग बेटी जंगल में गई थी। इस बीच अमर और गोपाल नाम के युवक वहां पहुंचे और उसकी बेटी का कपड़े से मुंह बंद कर दिया।

जान से मारने की धमकी दी
पीड़ित पिता ने अपनी रिपोर्ट मे पुलिस को बताया कि बाद में अमर नाम के व्यक्ति के द्वारा उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसका दोस्त गोपाल भी वहां मौजूद था। बाद में दोनों के द्वारा उसकी बेटी को जान से मारने की धमकियां दी गई। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके परिवार को मार देंगे।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बारे में उनकी बेटी के द्वारा खुद की मां को जानकारी दी गई। बाद में बेटी ने डर के मारे जहर खा लिया और वह बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर मांगलियावास थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं, मामले की जांच ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक मनीष बड़गुर्जर के द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें