फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: नेशनल हाइवे पर कंटेनर में लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान, जयपुर से भीलवाड़ा जा रहा था कंटेनर

Fri, 09 Feb 2024 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

नेशनल हाइवे पर कंटेनर में आग लग गई। चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि जयपुर से भीलवाड़ा की तरफ कंटेनर जा रहा था।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के कानाखेड़ी नेशनल हाइवे-48 पर शुक्रवार को एसी से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर और खलासी ने कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर गैस प्लांट की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट होने के कारण कंटेनर में आग लगना बताया जा रहा है। वहीं, मामले में श्रीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को नेशनल हाइवे-48 पर कामखेड़ा के निकट महादेव होटल के सामने चलते कंटेनर की केबिन में अचानक आग लग गई। आग देख ड्राइवर और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। आग की सूचना मिलने पर श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वहीं, गैस प्लांट की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

श्रीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि कंटेनर एसी से भरा हुआ था। जयपुर से भीलवाड़ा की तरफ जाते समय कंटेनर में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें